हिंदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार 5 बजे मॉस्को पहुंचे हैं। उनका विमान मॉस्को हवाई अड्डे पर लैंड किया। यहां प्रधानमंत्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पीएम को मॉस्को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उनके लिए खास रिसेप्शन का भी प्रोग्राम है।
Published : 8 July 2024, 5:33 PM IST
Topics : Moscow PM Modi Summit Talks Vladimir Putin नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मॉस्को व्लादिमीर पुतिन शिखर वार्ता