देशभर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

आज यानि 26 जनवरी के दिन पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज का दिन भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 January 2019, 9:12 AM IST

नई दिल्ली: आज यानि 26 जनवरी के दिन पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज का दिन भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है। इस दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों को ट्वीट कर बधाईयां दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द’। 

 

आज भारत 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कुछ देर में ही राजपथ पर गणतंत्र दिवस का समारोह शुरु होगा। इस समारोह में कई झांकियां निकाली जाएंगी और सैन्य बल भी अपने पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। 

 

आज ही के दिन 1950 में देश में संविधान लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Published : 
  • 26 January 2019, 9:12 AM IST