मियामी हवाईअड्डे पर विमान में लगी आग, 3 घायल, जानिये कैसे हुआ हादसा

अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही 126 लोगों को ले जा रहे एक विमान का लैंडिंग गियर फटने और आग लगने से तीन लोग घायल हो गये। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 June 2022, 1:52 PM IST

मियामी: अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही 126 लोगों को ले जा रहे एक विमान का लैंडिंग गियर फटने और आग लगने से तीन लोग घायल हो गये।

सीएनएन के मुताबिक, फ्लाइट मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) सैंटो डोमिंगो से आ रही थी, तभी गियर फट गया और आग लग गई। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता) 

Published :  22 June 2022, 1:52 PM IST