महराजगंज: नौतनवा तहसील परिसर में गंदगी का अंबार, दुश्वारियां झेल रहे लोग, जिम्मेदारों की आंख बंद

महराजंगज जिले के नौतनवा तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, तहसील में आने वाले लोगों को बड़ी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 February 2024, 8:19 PM IST

नौतनवा (महराजगंज): स्वच्छ भारत मिशन का जहां से संचालन होता है। वहीं पर इस समय गंदगी का अंबार लगा हुआ है। तहसील परिसर में बने शौचालय में जहां गंदगी वहीं पानी की भी बड़ी समस्या है। अपने कामों के लिए तहसील में आने वाले लोग काफी परेशान हैं।

स्वच्छता का संदेश बेमतलब

एक तरफ प्रशासन नगर व गांवों में स्वच्छता का संदेश दे रहा है तो वहीं तहसील कार्यालय में ही अस्वच्छता फैली हुई है। यहां पर एक मात्र टायलेट बना हुआ है लेकिन गंदगी के कारण लोगों का जाना दुश्वार बना हुआ है।

यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कामों के लिए तहसील कार्यालय आते हैं, लेकिन टायलेट की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

तहसील का मुख्य द्वार

जिम्मेदार मौन?

तहसील परिसर में आने वाले लोगों को दुर्गंध से लोग परेशान होकर बड़ी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। जब हवाएं चलती है तो दुर्गंध और बढ़ जाती है।

बड़ा सवाल यह है कि ये दुर्व्यवस्था सुधरेगी कब ताकि तहसील में आने वाले आम लोग राहत की सांस ले सकें। 

Published : 
  • 12 February 2024, 8:19 PM IST