
महराजगंज: नगर के एक निजी अस्पताल में फार्मेसी इचार्ज के पद पर कार्यरत युवक ने बीती रात ड्रीम11 मैच में दो करोड़ रुपए जीत लिया है। इस जीत को लेकर परिजनों में ख़ुशी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सदर ब्लॉक के बड़हरा रानी गांव निवासी सलीम नगर के एक निजी अस्पताल में फार्मेसी इचार्ज के पद पर पिछले दो वर्षों से कार्यरत है।
इस दौरान यह युवक लगातार पिछले कई वर्षों से ड्रीम11 मैच में पैसा लगा रहा था। लेकिन बीती रात भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट में इसका किस्मत साथ दे दिया और 49-49 रुपए का चार टीमों पर पैसा लगाया और दो करोड़ रुपए का विजई बन गया।
इस जीत से परिजनों और दोस्तों में खुशी की लहर है।
Published : 21 February 2025, 8:30 PM IST
Topics : cricket Dream11 investing money Maharajganj Pharmacy incharge private hospital two crores years