
महराजगंजः कोरोना जैसी महामारी को बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे भारत में 21 दिनों का लाकडाउन हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
लोग अभी भी अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने में पीछे नहीं हट रही है।
शुक्रवार सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा बैजनाथपुर के धवल छपरा टोला में स्थित एक मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन कर दर्जनों लोग मस्जिद में नमाज के लिए पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौलाना को हिदायत देते हुए कहा की लोग अपने घरों पर नवाज अदा करे।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
बता दें कि डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिले के घुघुली, पुरैना, सिसवा, बन्दीढ़ाला, कटहरी, चिउटहां, हेवती, सबया, निचलौल, बहुआर, पनियरा, परतावल, ठूठीबारी, रतनपुर, बरगदवा, परसामलिक, नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई, समरधीरा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, लेहड़ा, फरेन्दा, धानी, मुजुरी, खुटहां, पकड़ी आदि इलाकों में पुलिस की पूरी सख्ती है।
Published : 27 March 2020, 6:09 PM IST
Topics : Coronavirus Lockdown Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस बैजनाथपुर महराजगंज लॉकडाउन सिसवा