हिंदी
पटनाः कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए अर्जी डालने वाले लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। अब तेज प्रताप को लेकर कहा जा रहा है कि जब उन्हें लिट्टी-चोखा की याद आई तो वह होटल को छोड़कर अपने दोस्त के घर पहुंच गए और उन्होंने वहां लिट्टी-चोका के साथ-साथ घर का बना हुआ खाना खाया।
तेज प्रताप पिछले चार दिनों से पटना में रह रहे हैं यहां वह होटल में ठहरे हुए हैं। जब उन्हें घर के खाने की याद आई तो उनसे रहा नहीं गया और पहुंच गए अपने दोस्त अभिनंदन यादव के खगौल स्थित घर में लिट्टी चोखा खाने के लिए। तेज प्रताप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तेज घर जाना चाहते हैं लेकिन अभी परिवार को लेकर उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान विधानसभा चुनावः राहुल गांधी को 'पप्पू' बोलकर बुरे फंसे BJP सांसद, मचा बवाल
यह भी पढ़ेंः महराजगंज: थाने में सो रही थी पुलिस..इधर हार्डवेयर की दुकान में धकाधक हो रही थी चोरी
वहीं वह पटना में कभी होटल में तो कभी दोस्तों के साथ अलग-अलग जगहों पर घूम रहे हैं और उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत कर अपने तनाव को कम कर रहे हैं। यहीं वजह है कि जब उन्हें लिट्टी चोखा की याद आई तो उनसे रहा नहीं गया और वो अपने दोस्त के घर में इसे खाने के लिए पहुंच गए।
Published : 3 December 2018, 2:32 PM IST
Topics : ऐश्वर्या राय कोर्ट तेज प्रताप यादव दोस्त पुलिस बिहार राजद राबड़ी देवी लालू प्रसाद लिट्टी चोखा
No related posts found.