हिंदी
महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर लमुआ ताल के समीप स्थित जितेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र रामानंद प्रजापति की हार्डवेयर की दुकान में रविवार देर रात चोरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरी की इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। कहा जा रहा है कि चोरों ने ताला तोड़ दुकान के गल्ले से पैसे ले फरार हो गए। जब सुबह जितेंद्र प्रजापति अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान हालत देखकर उनके तो होश उड़ गये।
घबरा कर जितेंद्र जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहूँची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
Published : 3 December 2018, 12:17 PM IST
Topics : दुकान पुलिस महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र हार्डवेयर
No related posts found.