हिंदी
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। नालंदा के सिलाव में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पंडाल में बड़ा धमाका हो गया। कार्यक्रम में अचानक से हुए एक विस्फोट ने मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
जिस स्थान पर यह धमाका हुआ, सीएम नीतीश कुमार वहां से महज 15 फीट की दूरी पर थे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी युवक के पास से पटाखा और माचिस की तीली भी बरामद हुई है
धमाके को लेकर पुलिस और सुरक्षा ऐजेंसियां जांच में जुट गई है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इस विस्फोट से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
शुरुआती जानकारी के आधार पर इस विस्फोटक पदार्थ को एक पटाखा बताया गया है।
Published : 12 April 2022, 6:06 PM IST
Topics : जनसंवाद कार्यक्रम नीतीश कुमार पटना बिहार मुख्यमंत्री विस्फोट सिलाव
No related posts found.