हिंदी
पटना: बिहार में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार और भाजपा का गठबंधन टूट गया है और इसके बाद नीतीश कुमार सात पार्टियों के सहयोग से नई सरकार बनाने जा रहे हैं।
इसी के चलते भाजपा नेताओं में रोष हैं।
भाजपा नेताओं ने गुस्सा जाहिर करते हुए नारेबाजी की है। भाजपा नेताओं ने ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ का नारा लगाया। इसके अलावा भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू के घर में सांप घुस गया।
साथ ही शहनाज़ हुसैन ने कहा है कि नीतीश कुमार ने उसी को गले से लगा लिया. जिसने उनको गाली दी।
Published : 10 August 2022, 11:59 AM IST
Topics : bihar bjp Nitish Kumar Patna नीतीश कुमार पटना बिहार भाजपा