बरईया पोखरे में बड़ी संख्या में मछलियां मरने से हड़कंप, मछलियों की मौत का गंभीर कारण भी आया सामने

डीएन ब्यूरो

यूपी के बलिया में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के बाद उन्हें मिट्टी में दफन कर दिया गया है। वहीं मछलियों के मरने की वजय सामने आने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

बरईया पोखरे में बड़ी संख्या में मछलियां मरने से हड़कंप
बरईया पोखरे में बड़ी संख्या में मछलियां मरने से हड़कंप


बलिया: चितबड़ागांव नगर पंचायत के ऐतिहासिक बरईया पोखरे में गुरुवार को अचानक मछलियां मरने से हड़कंप मच गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तत्काल पोखरे से मरी मछलियों को निकलवा कर मिट्टी में गड़वाया गया तथा पूरे तालाब में चूना का छिड़काव कराया गया। मछलियां क्यों मरी फिलहाल इसका सटीक कारण पता नहीं चल सका है। वहीं पोखरे का पानी ना बदला जाना इसका कारण बताया जा रहा है। 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एक दशक पूर्व जब इसी तरह मछलियां मर रही थी, तब तत्कालीन राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने जल निगम से एक सरकारी नलकूप लगवाया था। जिससे पानी प्रतिदिन बदला जाता था, इस तरह मछलियां को बचाया जाता है। लेकिन इधर एक महीने से नलकूप खराब पड़ा है। ऐसे में लोगों इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि पानी न बदले जाने के कारण इस तरह की घटना घटित हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरईया का पोखरा बलिया का एक धरोहर है, वहीं यहां लोग अक्सर मछलियों को चारा खिलाकर उसकी अठखेलियां देखने आते हैं, जो कि इस पोखरे की पहचान है। उधर जल निगम के एई निरंजन कुमार द्वारा बताया गया कि नलकूप खराब होने की सूचना मुझे नहीं है। जल्द ही नलकूप ठीक कराया जाएगा।










संबंधित समाचार