हिंदी
नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में अपने पति की कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने के लिए एक महिला और उसके बेटे ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया था, दिल्ली पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा पाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.
श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही पांडव नगर में महिला द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला तथा उसके बेटे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। (वार्ता)
Published : 29 November 2022, 5:47 PM IST