महराजगंजः कोल्हुई कस्बे के कई घरों में पानी के लिये मचा हाहाकार, जानिये ये बड़ी वजह

महराजगंज जिले के कोल्हुई कस्बे में जल निगम द्वारा पानी आपूर्ति के लिए 400 घरों में टोटियां लगी है। लेकिन यहां के कई घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। डाइनमाइट न्यूज़ पर पढ़िये पूरी खबर

Updated : 4 January 2023, 5:16 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जनपद के कोल्हुई कस्बे में हर घर परिवार को पानी आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा पाइप बिछाई गई है। कस्बे में एक दुकान के सामने सप्लाई वाला पाइप लिकेज कर रहा है। बावजूद जिम्मेदारों को खबर नही है। नतीजा यह है कि कोल्हुई के 400 घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा है।

15 दिनों से लिकेज कर रहा पाइप 
कोल्हुई कस्बा निवासी तारीक व सूरज ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि 15 दिनों से पानी आपूर्ति वाला पाइप लिकेज कर रहा है। इससे दुकान के सामने जल जमाव की स्थिति बन गई है। इसकी सूचना जल निगम को दी गई है। लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। 

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के बीच पालिका प्रशासन के ये दावे हुए फेल, इस रिपोर्ट में जानिये जमीनी हकीकत

400 घरों में नहीं पहुँच रहा पानी 
पानी आपूर्ति वाला पाइप लिकेज होने से 400 घरों में पानी आपूर्ति बाधित हो गई है। जिस टोटी से पानी आ भी रहा है वह प्रदूषित है। जिनका निवास घर के पहले तल पर है उसे कभी-कभार पानी मिल रहा है। जिन्होंने अपना निवास घर के दूसरे तल पर बनाया है उनके लिए टोटी का पानी दिव्यस्वप्न बन रह गया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज नगर पालिका परिषद के इन दो वार्डों के लोग आखिर क्यों हैं परेशान, पढ़िये ये पूरी रिपोर्ट

15 से 20 मिनट तक ही होती है पानी आपूर्ति 
जल निगम कोल्हुई ने दो घंटा सुबह और दो घंटा शाम को पानी आपूर्ति करने का दावा किया है। लेकिन लोगों ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि दो से तीन दिन में एक बार पानी आता है। वह भी 15 से 20 मिनट के लिए। इस पानी से घर का कोई काम नही हो पा रहा है।

क्या बोले जिम्मेदार 
जेई अभिषेक वर्मा ने डाइनामाइट न्यूज़ को फोन पर बताया कि पाइप लीकेज की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। 

Published : 
  • 4 January 2023, 5:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement