महराजगंज: समाधान दिवस पर फरियादियों से मिली 75 शिकायतों में से इतने का हुआ निस्तारण..

महराजगंज के नौजवान एसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर सूचनाओं के आदान-प्रदान करने में तेजी लाई गई है। समाधान दिवस के चलते फरियादियों की आस लौट आई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 2 February 2019, 6:49 PM IST
google-preferred

महराजगंज: महराजगंज के नौजवान एसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर सूचनाओं के आदान-प्रदान करने में तेजी लाई गई है। समाधान दिवस पर थानावार प्राप्त किये गए प्रार्थना पत्रों  व निस्तारण का विवरण जारी किया गया है। समाधान दिवस के चलते फरियादियों की आस लौट आई है। समाधान दिवस पर फरियादियों से मिली 75 शिकायतों में से 23 की शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

बता दें कि भारत नेपाल के बॉर्डर के थाना सीमावर्ती क्षेत्र के ठूठीबारी कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: महाराजगंज: समाधान दिवस पर पनियरा पहुंचे एसडीएम और सीओ, कई मामलों का किया गया निस्तारण

डीएम ने जनता की शिकायतें सुनी और हिदायत देते हुए समाधान के लिए संम्बन्धित अधिकारी को जिम्मेदारी भी सौंपी। इसी के साथ बार्डर पर चल रही अवैध गतिविधियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी।
 

Published : 
  • 2 February 2019, 6:49 PM IST