हिंदी
ब्लागोवेस्चेन्स्क: रुस में अमरु ओबलास्ट के ब्लागोवेस्चेन्स्क शहर के एक कॉलेज में हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और तीन अन्य घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: International फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी करेंगे ईरान परमाणु समझौते पर चर्चा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुयी है और दो किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
इस बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो फुटेज जारी किये हैं। एक में घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा एक शख्स दिख रहा है और दूसरे में पुलिस का एक वाहन कॉलेज के सामने खड़ा दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: International- अमेरिका ने विनाशकारी हथियारों को लेकर लागू आपातकाल की अवधि बढ़ाई
आपात केन्द्र के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा,“कॉलेज में गोलीबारी हुयी है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है। उन्होंने हालांकि घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी। (वार्ता)
Published : 14 November 2019, 11:25 AM IST
Topics : college International Russia shotdead अंतर्राष्ट्रीय कॉलेज क्राइम क्राइम ब्लागोवेस्चेन्स्क रुस