भक्तिमय महराजगंज: चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के माता दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, जानिये खास बातें

महराजगंज जनपद में चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 30 March 2025, 3:43 PM IST
google-preferred

महराजगंज: चैत्र नवरात्र के पहले दिन महराजगंज नगर के माता दुर्गा के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी है। लोग माता के दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इतंजार कर रहे है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन नगर के माता दुर्गा के मंदिर में देवी के दर्शन के लिये सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

यहां पूरा माहौल भक्तिमय है। चारों तरफ फूलों से सजी दुकानों के साथ मंदिर में माँ के भक्तों का लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

सजा माता का दरबार 

नगर में स्थित सुप्रसिद्ध माता दुर्गा के मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गये हैं।

दुर्गा मन्दिर में भक्ति गीतों व माता के भजन से समूचा नगर मानों दुर्गा मां की भक्ति के रंग में सराबोर हो गया है।

शहर के कालेज रोड पर स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा मंदिर परिसर में फूल पत्तियों व हवन-पूजन की दुकानें सजी हुई है।

सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान 

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम प्रशासन किये गए हैं। मंदिर में शंख और घंटों मानो समूचा नगर गूंज रहा हैं। मंदिर प्रांगड़ में ही मौजूद महाकाल भैरव का मंदिर भी मौजूद हैं। उनके भी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग रही है।

Published : 
  • 30 March 2025, 3:43 PM IST