
महराजगंज: जनपद में होली के दिन महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास का बड़ा आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला खेत में घास काट रही थी। इस दौरान महिला का आरोप है कि सुनसान जगह पर महिला को अकेला देख पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला के विरोध करने पर युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह शोर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर जब ग्रामीण महिला के पास पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच जुट गई है।
Published : 15 March 2025, 11:28 AM IST
Topics : crime news Holi Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police neighbour Parsamalik Police rape case