हिंदी
लखनऊ: लंबे समय से सरकार से नाराज चल रहे सहयोगी दल राजभर समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अब सरकार से आर-पार के मूड में आ गये हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग में हो रही तैनातियों को लेकर नाराज ओमप्रकाश राजभर ने अपने मंत्रालय के कामकाज को सीएम को वापस करने का मन बला लिया है अब वे इस बाबत अपना पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे।
पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति न दिए जाने एवं पिछड़ी जातियों के 27% आरक्षण के बंटवारा करने के लिए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट आने के बाद भी रिपोर्ट लागू न करने से आज हम पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मा.मुख्यमंत्री जी को सौप दूंगा। pic.twitter.com/ebGUjEvKLL
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) February 14, 2019
फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय केरल के दौरे पर हैं। सहयोगी दल के इस पैंतरे से भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गयी हैं।
उधर यह भी चर्चा है कि राजभर का यह दांव प्रेशर टैक्टिस है। वे आये दिन किसी न किसी बहाने सरकार पर दबाव बनाने की जुगत में लगे रहते हैं।
एक अन्य़ खबर के मुताबिक भाजपा के सीटिंग विधाय़क तक इस्तीफा दे दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। खबर ये आ रही है कि मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट के भाजपाई विधायक अवतार सिंह भड़ाना का भाजपा से मोहभंग हो गया है और वे कुछ देर बाद विधायकी और भाजपा से इस्तीफा दे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
Published : 14 February 2019, 2:33 PM IST
Topics : ओमप्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री भाजपा यूपी के कैबिनेट मंत्री यूपी में गठबंधन लोकसभा चुनाव
No related posts found.