हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को सुबह एक झील में 67 वर्षीय एक महिला का शव मिला। नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि स्थानीय दमकल केंद्र को सुबह लगभग सवा आठ बजे सूचना मिली की उपवन झील में एक शव देखा गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान वर्तक नगर इलाके के शास्त्री नगर निवासी सुलोचना विठ्ठल कोचर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के बाद उन्होंने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
Published : 8 May 2023, 5:34 PM IST
Topics : उपवन झील ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र वृद्ध महिला शव
No related posts found.