Road Accident in Fatehpur: ईको ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

फतेहपुर के बिंदकी ललौली मार्ग में दरियापुर मोड़ के समीप एक बेलगाम ईको ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 January 2025, 7:21 PM IST
google-preferred

फतेहपुर(fatehpur): जनपद में शुक्रवार को अज्ञात बेलगाम वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग घायल हो गए।  दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। राहगीरों की मदद से घायल वृद्ध को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वृद्ध की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा बिंदकी ललौली मार्ग में दरियापुर मोड़ के समीप हुई। 

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मेवा लाल उम्र 70 वर्ष शुक्रवार को अपने घर से साइकिल लेकर बिन्दकी बाजार गए थे। बाजार से सामान लेने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे तभी बिंदकी ललौली मार्ग में दरियापुर मोड़ के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार इको ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार की टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये।

 राहगीरों की मदद से एंबुलेंस 108 द्वारा घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। काफी देर चले प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

 

Published :  10 January 2025, 7:21 PM IST

Related News

Advertisement