अधिकारियों को ढूंढे नहीं मिल रहे सामूहिक विवाह कराने के लिए जोड़े

डीएन संवाददाता

जनपद, फरेंदा, निचलौल, सिसवा अन्य तहसील में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों की काफी कम संख्या दिखाई दी। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े
सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े


महराजगंज: जिले की पांचों विधानसभाओं में आज मगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। जनपद में कुल 96 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। जिसमें हिंदु रीति रिवाज से 42, बौद्ध धर्म से 51 एवं मुस्लिम धर्म के तीन जोड़े वैवाहिक सूत्र में पिरोए गए।

सदर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, बीडीओ सदर व मिठौरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे। 

नहीं मिली पायल, बिछिया
डाइनामाइट न्यूज़ के फरेंदा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत आनंदनगर के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां पर फरेंदा, धानी व बृजमनगंज के मात्र 20 जोड़े ही दाम्पत्य सूत्र में बंधे। यहां फरेंदा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में रहे।

कार्यक्रम के उपरांत घराती-बाराती खाने पर टूट पड़े, जिन्हें प्रशासन ने संभाला। नगर पंचायत के एक जोड़े को पायल, बिछिया न मिलने की खिन्नता भी देखी गई। इस जोड़े को सर्टिफिकेट भी नहीं दिया गया। पूछने पर अधिकारी भी बंगले झांकते नजर आए। 

 फरेंदा में घराती-बाराती खाने पर टूट पड़े

नहीं मिले मुस्लिम जोड़े
सदर में मात्र 3 मुस्लिम जोडों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर मुस्लिम जोड़े की संख्या शून्य रही। 

निचलौल में मंचासीन अतिथि

निचलौल में 36 जोड़े
डाइनामाइट न्यूज के निचलौल संवाददाता के अनुसार विकास खण्ड निचलौल में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में कुल 36 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। इसमें 19 पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के एक जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। 

सिसवा में मात्र 23 जोड़े
डाइनामाइट न्यूज के सिसवा संवाददाता के अनुसार विकास खण्ड सिसवा में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 7 पिछड़ा वर्ग एवं 9 अनुसूचित जाति के जोडों ने सात फेरे लिए। नगर पालिका परिषद सिसवा में केवल सात जोड़े ही दाम्पत्य सूत्र में बंधे। इसमें पिछड़ा वर्ग के चार तथा 3 जोड़े अनुसूचित जाति के रहे। 

यह रहे मौजूद
सिसवा एवं निचलौल कार्यक्रम में सिसवा विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, रितेश पांडेय, मनोज प्रजापित के अलावा बीपीओ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछडा वर्ग दुर्गा प्रसाद गुप्त, भाजपा किसान मोर्चा के संतोश, संजीव कुमार पांडेय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचीन्द्र कुमार पाण्डेय राहुल, शिवराम इटहिया प्रमुख अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे।  










संबंधित समाचार