हिंदी
रायबरेली: जनपद में होली और नमाज़े जुमा सकुशल संपन्न कराये जाने के बाद आज पुलिस और प्रशासन के लोगों ने जमकर होली खेली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सभी अधिकारी व कर्मचारी होली की मस्ती में डूबे नज़र आये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह बच्चों की भूमिका में नज़र आते हुए मातहतों के साथ घुल मिल कर होली खेलते नज़र आये। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली व नमाज़े जुमा सकुशल संपन्न कराये जाने को लेकर धन्यवाद भी कहा।
पुलिस लाइंस में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।
Published : 15 March 2025, 6:52 PM IST
Topics : Dynamite News Holi festival ips yashveer singh Police Holi Raebareli Holi Raebareli police Raebreli News