
नई दिल्लीः बीमारी और सेहत दोनों का रास्ता हमारे खानपान से होकर गुजरता है। सही और पौष्टिक आहार के बारे में सही जानकारी हमें कई बीमारियों के संभावित खतरे से बचा सकती है। इसलिए सही आहार और पोषण शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। आज आपको बताते हैं उन फूड्स के बारे में जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।
बादाम
बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और खून भी बढ़ता है। बादाम के अंदर अच्छा कोलैस्ट्रॉल और अच्छा वसा पाया जाता है जो शरीर के लिए बिल्कुल भी खराब नहीं होता। इसमें रेशा होता है जो शरीर से वसा को जला कर उसे स्वस्थ्य और एक्टिव बनाता है।
पालक
पालक में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो उम्र के असर को कम करता है। विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम और मैगनीशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है।
अलुवा (स्वीट पोटैटो)
ओट्स शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करते हैं। इसमें बीटा ग्लुकेन् नाम के फाइबर मौजूद होते हैं जो पेट के भीतरी लाइनिंग को मजबूत करते हैं जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
दही
यह पेट को प्रोबायोटिक प्रदान करती है। ये बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमणों से भी बचाता है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
ब्रोकली
इसमें विटामिन सी, ए, ई और एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है जो बच्चे के इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। खासतौर से ये बच्चों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं, इसलिए उन्हें खाने में एक टाइम ब्रोकली जरूर दें।
अंडे
इसमें 8 अमीनो एसिड भी होता है। ये एक तरह से प्रोटिन का खजाना माना जाता है। इसलिए ये शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
Published : 14 December 2019, 5:22 PM IST
Topics : food Health Tips Immune Sysytem Lifestyle Nutritious diet Stamina इम्यून सिस्टम पौष्टिक आहार