हिंदी
जयपुर: हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा के बाद राजस्थान के भरतपुर जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सीमा से सटे इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश कर कारों में आग लगा दी। इस दौरान एक होम गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई और लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Published : 1 August 2023, 1:49 PM IST
No related posts found.