
नोएडा: क्लीनिक से घर लौटते समय महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना सेक्टर-113 के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि वह 20 नवंबर की शाम को मरीज देखने के लिए ग्रेटर नोएडा में अपने क्लीनिक पहुंची थी। मरीज देखने के बाद वह अपनी कार से वापस सेक्टर-50 स्थित घर के लिए आ रही थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चौहान ने बताया कि शिकायत के मुताबिक स्पेक्ट्रम मॉल के पास सुनसान जगह पर डॉक्टर के कार चालक राजकुमार मंडल ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। शिकायत में कहा गया कि डॉक्टर ने तुरंत कार रूकवाई और अपने ससुर को फोन कर मौके पर बुलवाया। इस दौरान आरोपी चालक वहां से भाग निकला।
चौहान ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के बाद फरार कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 22 November 2023, 8:51 AM IST
Topics : arrested Molesting Doctor Moving Car Noida चलती कार चालक गिरफ्तार छेड़छाड़ डॉक्टर नोएडा महिला