
नई दिल्ली: बतौर मंत्री पहली बार नितिन गडकरी महराजगंज और देवरिया की धरती पर आ रहे हैं।
पहले उनका कार्यक्रम तय था कि वे दिल्ली से सीधे चलकर गोरखपुर विशेष विमान से पहुंचेंगे लेकिन अब उनके कार्यक्रम में कुछ तब्दीली की गयी है। वे पहले लखनऊ पहुंचेंगे औऱ साथ में उप मुख्यमंत्री और राज्य के लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेंगे फिर गोरखपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से महराजगंज जिले के परतावल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कुछ मिनटों पहले नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में नितिन गडकरी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि वे लखनऊ होकर महराजगंज पहुंचेंगे। उनकी इस यात्रा का मकसद आम जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं मुहैया कराना है।
Published : 24 January 2018, 10:06 PM IST
Topics : केशव प्रसाद मौर्य गाजीपुर देवरिया दौरा नितिन गडकरी महराजगंज