
नई दिल्ली: देश में निपाह वायरस का खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा है। निपाह वायरस से अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसकी वजह से केरल में फलों और सब्जियों को बैन कर दिया गया है। निपाह वायरस के चलते अब देश में 3 फलों को बैन कर दिया गया है। WHO ने दावा किया है कि निपाह वायरस चमगादड़ की लार, मलमूत्र व यूरीन वजह की फैलता है।
WHO ने निपाह वायरस का खतरा बताते हुए जिन फलों को बैन किया गया उनमें केला, आम, अंगूर हैं। इसके अलावा खजूर को खाने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है, यानि निपाह वायरस चमगादड़ से फलों में और फलों से इंसानों और जानवरों में फैलता है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से इंसान को गंभीर परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। यह खतरनाक वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने का भी डर रहता है। खजूर के खेतों में काम करने वालों में भी निपाह वायरस फैलने का खतरा ज्यादा होता है, जिससे मौत भी हो सकती है।
Published : 28 May 2018, 6:16 PM IST
Topics : WHO चमगादड़ निपाह वायरस फल मौत