निफ्टी का नया रिकार्ड, पहली बार 10 हजार के पार

मंगलवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी ने एक नया रिकार्ड कायम किया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज के इंडेक्स निफ्टी ने पहली बार 10 हजार का आंकड़ा छुआ।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 July 2017, 11:01 AM IST

नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही एक नया रिकार्ड कायम हो गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज के इंडेक्स निफ्टी ने पहली बार 10 हजार का आंकड़ा छुआ। मंगलवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी पहली बार 10,011 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला हैं।

यह भी पढ़ें: 450 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी वेंडिंग मशीनें, मिलेगा सस्ता पानी और रोजगार

इससे पहले सोमवार को कारोबार के दौरान निफ्टी 9966 पर बंद हुआ था, जो उसका अब तक का हाईएस्ट था। निफ्टी के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के साथ कई हैवीवेट स्टॉक्स में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। निफ्टी के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, अडानी पोर्ट्स, इंडियाबुल मार्केट, एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियों की परफॉर्मेंस रही। इन कंपनियों के शेयर अच्छी बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बंद होंगे 2000 के नोट !

सेंसेक्स की भी रिकॉर्ड ओपनिंग हुई, यह 105 अंक बढ़कर 32,351 के लेवल पर खुला। वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 32374 के हाई पर पहुंचा जो इंडेक्स का इंट्रा डे ऑल टाइम हाई रहा।

Published :  25 July 2017, 11:01 AM IST