हिंदी
मुंबई: मुंबई पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा सतर्क किये जाने के बाद एक व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अधिक विवरण दिये बगैर बताया कि एनआईए द्वारा भेजा गया ईमेल एक व्यक्ति के संबंध में है और ‘‘हमारी जांच जारी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह एक पुराना ईमेल है, मुंबई पुलिस सतर्क है और संदिग्ध का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।’’
उन्होंने बताया कि संदिग्ध मध्य प्रदेश का रहने वाला है और एनआईए ने उसके बारे में मुंबई पुलिस को बुनियादी जानकारी दी है।
Published : 27 February 2023, 6:14 PM IST
Topics : Mumbai NIA police अलर्ट एनआईए तलाशी अभियान पुलिस मुंबई संदिग्ध व्यक्ति