Delhi: सोनिया गांधी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 August 2022, 6:04 PM IST

नयी दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने देश वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, मोदी सरकार को लेकर कही ये बातें

दोनों के बीच मुलाकात के बारे में आधिकारिक रूप से कोई ब्योरा नहीं दिया गया है और इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।राष्ट्रपति चुने जाने के बाद श्रीमती मुर्मू से श्रीमती गांधी की यह पहली मुलाकात है।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी फिर से हुईं कोरोना पॉजिटिव, जानिये हेल्थ अपडेट

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही देशभर के प्रमुख नेता और मंत्री श्रीमती मुर्मू से शिष्टाचार भेंट करने के लिए आ रहे हैं। श्रीमती गांधी की मुलाकात को भी इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। (वार्ता)

Published : 
  • 23 August 2022, 6:04 PM IST

No related posts found.