Covid-19: सोनिया गांधी फिर से हुईं कोरोना पॉजिटिव, जानिये हेल्थ अपडेट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। सोनिया गांधी को दो महीने पहले भी कोरोना हुआ था। सोनिया गांधी की हेल्थ अपडेट जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़

Updated : 13 August 2022, 1:38 PM IST
google-preferred

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये जानकारी कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करके दी है।

सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जयराम रमेश ने बताया कि वह सरकारी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी फिर से कोरोना संक्रमित, घर में आइसोलेट

जून में भी हुआ था कोरोना

सोनिया गांधी को दो महीने पहले भी कोरोना हुआ था। 2 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य सही न होने की वजह से उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Published : 
  • 13 August 2022, 1:38 PM IST

Advertisement
Advertisement