मध्य प्रदेश में बीजेपी को झटका, शिवराज के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल

सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। यह घोषणा दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। संजय सिंह का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज कती स्पेशल रिपोर्ट में जानिये संजय सिंह क्यों हुए कांग्रेस में शामिल..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 November 2018, 3:04 PM IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गये। इसे श्री चौहान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा सरकार को घेरा 

प्रेस कांफ्रेंस करते कमल नाथ व संजय सिंह

संजय सिंह ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश कांग्र्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ तथा पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने फिर उठाया रोहित वेमुला का मामला, कहा- उसे दबाकर कुचल दिया गया

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
 

Published : 
  • 3 November 2018, 3:04 PM IST

No related posts found.