देखें वीडियो.. जब समधन संग नाची प्रियंका चोपड़ा की मां, देशी डांस पर विदेश में मची धूम

निक जोनस की मॉम डेनिस जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी समधन यानी होने वाली बहू प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ देशी गीत पर ठुमके लगा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 29 August 2018, 2:25 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: वालीवुड एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ सगाई हो चुकी है और दोनों की सगाई ने मीडिया में खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। दोनो की सगाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वॉयरल हो रही है, जिसमें निक जोनास की मां और प्रियंका चोपड़ा की मां दोनों ही जमकर थिरक रहीं है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की एक फेमस ने एक्ट्रस ने सुनाई खुशखबरी, अपनी प्रेगेंसी पर तोड़ी चुप्पी 

 

सगाई पार्टी में निक की मां डेनिस जोनस ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ में पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: जाने, कौन सी पिक्चर में संजय दत्त ने काम करने से किया मना

 

 

वीडियो में प्रियंका और निक दोनों की मां साथ में डांस करती दिख रही हैं। निक की मां मधु चोपड़ा को देखकर डांस स्टेप्स फॉलो कर रही हैं। ये वीडियो काफी क्यूट है, इस वीडियो को जब से इंस्टाग्राम पर डाला गया है, तबसे यह तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

इस विडियो को #engagementparty के साथ शेयर करते हुए डेनिस जोनस ने लिखा है, 'मधु जी मेरी डांसिंग को लेकर आपने सब्र रखा, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपको बहुत मिस करती हूं।'
 

Published : 
  • 29 August 2018, 2:25 PM IST

Advertisement
Advertisement