हिंदी
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को लेकर कुछ दिनों पहले ये खबर थी कि वह मां बनने वाली हैं, इस पर अब मुहर लग गई है। बता दें कि अंगद बेदी से तीन महीने पहले नेहा की शादी हुई थी। उनके बेबी बंप को देखकर जब उनके प्रशंसक उनसे जब इस बारे में पूछ रहे थे तो वह इसे सिरे से नकार गई थी। वहीं अब खुद उनके पति बेदी ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा हैं कि नेहा प्रेगेंट है। यहीं नहीं बेदी ने इसका सबूत पेश करते हुए प्रेगेंन्ट नेहा के साथ अपनी फोटो को भी शेयर किया है। वहीं नेहा ने भी ट्विटर पर इस खबर को सही बताया हैं।
यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने गुपचुप रचाई शादी, देखें तस्वीर
नेहा ने ट्विटर पर लिखा यहां पर अब हम तीनों की नई शुरुआत, सतनाम वाहेगुरु। अंगद द्वारा शेयर की गई इस फोटो में नेहा, अंगद बेदी के साथ ब्लैक ड्रेस में काफी आकर्षक लग रही हैं। उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा हैं। बता दें कि नेहा और अंगद बेदी ने मई में अपने पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी, जिसे गुप्त रखा गया था। इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के खास लोगों को ही आमंत्रण दिया गया था। उनके प्रशंसकों को दोनों की शादी का तब पता चला जब नेहा ने इंस्ट्राग्राम पर इसे सांझा किया था।
Published : 25 August 2018, 6:55 PM IST
No related posts found.