पेट्रोल-डीजल में फिर लगी 'आग', जाने कहां कितनी बढ़ी कीमतें

डीएन ब्यूरो

गाड़ी चलाने के लिये आपको अब और ज्यादा पैसे देने होंगे क्योंकि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोत्तरी हो गयी है। जाने किस शहर में कितनी बढ़ी कीमतें। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। सोमवार को डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग समान हो गयी है, दोनों के बीच महज 8 रूपये का अंतर रह गया है, जो कि अब तक की सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, जल्द मिलेगा जनता को बड़ा लाभ 

सोमवार को दिल्ली में डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद में डीजल 69 रुपये 47 पैसे पर पंहुच गया, वहीं पेट्रोल की कीमत बढ़कर के 79 रूपये 91 पैसे हो गयी है। यह अब तक का सबसे ऊंचा रिकार्ड है। साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़कर 77.91 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें: तेल की कीमतों में एक पैसे की छूट देश की जनता के साथ भाजपा का क्रूर मजाक: आरपीएन सिंह

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में डीजल की कीमत 73.73 रूपये पर पहुंच गयी है। पेट्रोल की कीमतों ने यहां पर सारे रिकार्ड तोड़ दिये है।  कोलकाता में डीजल 72.31 और चेन्नई में इसके लिए 73.38 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। यहां भी यह नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। 










संबंधित समाचार