हिंदी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 16 दिन तक लगातार तेल के दाम बढ़ाने के बाद भाजपा सरकार आज 1 पैसे की छूट देकर देश की जनता के साथ बड़ा मजाक करना चाहती। पूरी खबर..
नई दिल्ली: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तेल की बढ़ती तीमतों को लेकर पूर्व पेट्रोलियम राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर देश की जनता का 10 लाख करोड़ रुपये का गबन किया है। 16 दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे और आज सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 1 पैसा घटाकर सरकार ने जनता के साथ क्रूर मजाक किया है।
आरपीएन सिंह ने कहा कि आज हर तरफ बेरोजगार, गरीब और आम आदमी हैरान व परेशान है, लेकिन सरकार मजाक कर रही है। जब यूपीए सरकार थी, तब क्रूड आयल के दाम की कीमत 100 से 135 प्रति बैरल डालर हुआ करती थी, लेकिन आज क्रूड आयल की कीमत 70 से 80 प्रति बैरल डालर है। फिर भी लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे बढ़ोत्तरी की जा रही है।
पीएम मोदी पर आरपीएन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं कि सैर सपाटा और देश के लोगों को हो रहा है घाटा'। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हमेशा मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया है। सिंह ने कहा कि हम मांग करते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि तेल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लेकर आये।
Published : 30 May 2018, 8:25 PM IST
No related posts found.