Indian Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होगे अगले भारतीय सेना प्रमुख, एम एन नरवणे की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 April 2022, 6:44 PM IST

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे। वे एम एन नरवणे की जगह लेंगे। भारतीय सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की नियुक्ति‍ पर मुहर लग गई है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। 

मौजूदा सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। सेना प्रमुख नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे, जिन्हें अब नया थल सेना प्रमुख बनाया गया है।

Published : 
  • 18 April 2022, 6:44 PM IST