
नई दिल्ली: शिक्षक ही बच्चों के वर्तमान और भविष्य को बनाता है इसीलिए उसे समाज और राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है। अच्छे समाज का निर्माण करने में शिक्षक अपना पूरा जीवन लगा देता है। शिक्षक बच्चों का उनके बचपन से ही नेतृत्व करते हैं और उन्हें मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से काबिल बनाते हैं। शिक्षक किसी सामान्य व्यक्ति की तरह होते हैं जो हमारे बीच में से ही होते हैं लेकिन वो अपने विद्यार्थियों के लिये पढ़ाने का एक अलग कार्य चुनते हैं, ये बातें बीईंग हुसैनी मिशन के अरशद रजा ने कही।
उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन शिक्षक वो होता है जो अपने राष्ट्र के लिये एक बेहतरीन भविष्य की पीढ़ी उपलब्ध कराता है। किसी भी राष्ट्र की सफलता उनके शिक्षकों पर निर्भर करती है। यूरोपियन देशो कि सफलता की कुंजी उनके शिक्षक ही है। इन देशों में शिक्षको को विशेष दर्जा प्राप्त है। केवल उचित शिक्षा और गुरूजनों के मार्गदशर्न से ही सामाजिक समस्याएं, भ्रष्टाचार आदि को खत्म किया जा सकता है जो अंतत: एक राष्ट्र को वास्तविक विकास और वृद्धि की ओर ले जायेगा।
Published : 7 June 2017, 3:46 PM IST