Air India: 69 साल बाद टाटा ग्रुप के हवाले हुआ ‘महाराजा’, सरकार से एअर इंडिया की खरीद प्रक्रिया पूरी

सरकार से एअर इंडिया की खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही 69 सालों का लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को टाटा समूह को एअर इंडिया की कमान फिर से मिल गई है। पढ़िे पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 January 2022, 5:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 69 सालों का लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को टाटा समूह को एअर इंडिया की कमान फिर से मिल गई है। टाटा समूह ने हैंडओवर के बाद आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सरकार से एअर इंडिया की खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद आज एअर इंडिया का मौजूदा बोर्ड इस्तीफा दे सकता है।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने औपचारिक हैंडओवर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद चंद्रशेखरन वापस एअर इंडिया हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां हैंडओवर की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई।

जानकारी के मुताबिक देश के कई बैंकों की नजर इस डील पर बहुत पहले से टिकी हुई थी। कई बैंक एअर इंडिया के लिए टाटा समूह को लोन देने पर सहमत हो चुके हैं।
 

Published : 
  • 27 January 2022, 5:27 PM IST

Related News

No related posts found.