Covid-19 Update: महाराष्ट्र में 12 घंटो में नए केस, बढ़ी देशभर में कोरोना संक्रमित की संख्या

भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में महाराष्ट्र में पिछले 12 घंटों में एक सौ से भी ज्यादा केस सामने आए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 9 April 2020, 12:15 PM IST
google-preferred

मुंबईः कोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या अब तक महाराष्ट्र में पाई गई है। महाराष्ट्र में पिछले 12 घंटे के अंदर कोरोना के 162 नए केस आए हैं। इसमें अकेले मुंबई में 143 केस आए हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1297 हो गई है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में कोरोना से 669 लोग संक्रमित, नौ की मौत 

इसके साथ ही गुजरात में COVID19 के 55 नए पॉजिटिव केस मिले, जिनमें 50 मामले अहमदाबाद से, 2 सूरत से, 1-1 मामला (दाहोद ,आनंद और छोटा उदेपुर) से। अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या  241 हैं। दिल्ली में अब तक COVID19  के पॉजिटिव केस 669 हैं जिसमें मरकज़ के 426 केस हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कहां तक पहुंचा कोरोना का कहर, पढ़ें ये खबर 

बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 27 पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें 19 तो हॉटस्पॉट के रूप में चयनित आगरा से हैं। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 413 तक पहुंच गई है। जिनमें से 19 मरीज आगरा के हैं, पांच लखनऊ के और दो संक्रमित सीतापुर के हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Published : 
  • 9 April 2020, 12:15 PM IST

Advertisement
Advertisement