हिंदी
कानपुर/अंबेडकरनगर: आजकल लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यूपी सरकार को अपनी थोड़ी भी आलोचना पसंद नहीं है?
कानपुर देहात की पुलिस ने 'यूपी में का बा' गाने को गाने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर को 160 CRPC के तहत एक नोटिस भेजा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस बारे में कानपुर देहात के अकबरपुर सीओ का कहना है कि ये नोटिस एक शिकायत के बाद भेजा गया है।
इससे समाज में वैमनस्यता फैल रही है। सीओ का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस की एक टीम मंगलवार रात नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और उनसे नोटिस रिसीव कराया।
Published : 22 February 2023, 11:05 AM IST
Topics : Neha Singh Rathore notice UP Mein Ka Ba उत्तर प्रदेश नेहा सिंह राठौर नोटिस पुलिस यूपी पुलिस यूपी में का बा यूपी सरकार
No related posts found.