भारतीय नौसेना ने गोलीबारी के बाद ‘संदिग्ध’ नौका को कब्जे में लिया

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को पाक जलडमरूमध्य में एक ‘संदिग्ध’ नाव पकड़ी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 October 2022, 4:02 PM IST
google-preferred

चेन्नई: भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को पाक जलडमरू मध्य में एक 'संदिग्ध' नाव पकड़ी।

भारतीय नौसेना के जहाज ने शुक्रवार तड़के भारत श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पाक जलडमरू मध्य में गश्त के दौरान नौका को देखा था।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुवारों को किया गिरफ्तार, नाव भी जब्त, जानिये पूरा मामला

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने ट्विटर पर बताया, “बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नौका नहीं रुकी। (नौसेना के) जहाज ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, नौका को रोकने के लिए गोलीबारी की। संदिग्ध नौका पर सवार चालक दल के सदस्यों में से एक के घायल होने की सूचना मिली।”

यह भी पढ़ें: सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की इस मिसाइल का सफल परीक्षण

उन्होंने ट्वीट किया, “घायल व्यक्ति का जहाज पर प्राथमिक उपचार किया गया और भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए उसे रामनाड के आईएनएस परांडू में पहुंचाया गया। आगे के उपचार के लिए उसे रामनाथपुरम के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।”

उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।(भाषा)

Published : 
  • 21 October 2022, 4:02 PM IST

Related News

No related posts found.