हिंदी
पुडुकोट्टई: श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाकर सोमवार देर रात छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नावों को जब्त कर लिया।
तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने मंगलवार को यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के वनागिरी निवासी मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कोविलन लाइटहाउस से श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र के किनारे मछली पकड़ रहे थे। (वार्ता)
Published : 12 July 2022, 5:15 PM IST
Topics : गिरफ्तार नौसेना मछुवारो श्रीलंका समुद्री सीमा
No related posts found.