
नई दिल्ली: नवरात्रि का त्यौहार भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में लोग देवी मां को खुश करने के लिए व्रत भी रखते हैं लेकिन व्रत रखते समय लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। नवरात्रि के व्रत के साथ-साथ खुद को सेहतमंद रखना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको डाइनामाइट न्यूज़ की इस स्पेशल रिपोर्ट में बता रहें है उन 4 चीजें के बारे में..जिनके इस्तेमामल से व्रत के दौरान स्वस्थ व तन्दरूस्त रहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में इस्तेमाल करें ये हेल्थी ड्रिंक्स, रहेंगे आप स्वस्थ और ऊर्जावान
सिंघाडे का आंटा
व्रत के दौरान सिंघाड़े के आंटे के बने पकवान खाने चाहिए, क्योंकि सिंघाड़े के आंटे में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, सोडियम आयोडीन जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं जो व्रत के दौरान खाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: खान-पान: नवरात्रि में झटपट इस विधि से बनाएं कुरकुरी आलू तवा चाट
दही का सेवन
व्रत के दौरान बहुत कम लोग दही का सेवन करते हैं लेकिन फलों के मुकाबले दही में ज्यादा प्रोटीन, कैलोरी और ऊर्जा होती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आपको प्यास भी अधिक नहीं लगती और इससे आपका पेट भी भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में अगर आप हैं व्रत.. तो खायें ये चीजें.. आपको मिलेगी शक्ति
आलू में होते हैं पोषक तत्व
अक्सर लोग व्रत में आलू खाकर बोर हो जाते है लेकिन क्या आप जानते हैं आलू में आयरन और 70% पानी होता है, जोकि आपको स्वस्थ रखता है। क्योंकि आलू में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसलिए आलू भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि स्पेशल: अगर आप व्रत हैं तो भूलकर भी न खायें इन चीजों को
फल का सेवन जरूरी
नवरात्रि व्रत के दौरान कम से कम 1 बार फल आहार का सेवन जरूर करना चाहिए। आप नवरात्रि व्रत में सेब, केला, चीकू, पपीता, तरबूज, और मीठे अंगूर खा सकते हैं। इसके अलावा लौकी का रस और नारियल पानी भी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: यदि आप हैं मां दुर्गा के भक्त और रखा है व्रत तो आपके लिए कुछ ख़ास टिप्स
(नवरात्रि विशेष कॉलम में डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिए ला रहा है हर दिन नयी खबर.. मां दुर्गा से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें: https://hindi.dynamitenews.com/tag/Navratri-Special )
Published : 17 October 2018, 4:03 PM IST
Topics : Navratri Special Navratri Special Food and Recipe Navratri Special News नवरात्रि विशेष मां दु्र्गा शारदीय नवरात्रि