हिंदी
नई दिल्ली: नवरात्रि के दौरान कई सारे लोग ऐसे हैं जो पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं और इस दौरान वो केवल फलहार की प्रयोग करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि के दौरान आप किस तरह के पौष्टिक चीजें खाकर हेल्दी रह सकते हैं।
नवरात्रि में व्रत के दौरान फलो का सेवन करे। नवरात्रि के दौरान उपवास रखने वाले तरबूज, नारंगी, मौसमी, पपीता, खरबूजा, छाछ, नारियल पानी, दूध और शुगर वाले फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही फलों का चाट बनाकर भी खा सकते हैं।

व्रत के दौरान उपवास रखने वाले भक्त ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, मखाने और बादाम गिरी आदि खाए जा सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

नवरात्रों के व्रत में आलू एक पौष्टिक आहार है। उपवास रखने वाले भक्त इसका सेवन कर सकते हैं। व्रत के दौरान आप आलू उबालकर खा सकते हैं। इसके साथ ही आजकल बाजार में आलू के चिप्स और पापड़ भी मिलने लगे हैं जिन्हे उपवास के दौरान व्रत करने व्रत रखने वाले भक्त खा सकते हैं।आलू में स्टार्ज पाया जाता है जो काफी फायदेमंद होता है।

नवरात्र में व्रत के दौरान कुट्टू का आटा स्वादिष्ट आहार है। कुट्टू के आटे की पकौड़ी या रोटी बनाकर खा सकते हैं।
Published : 10 October 2018, 2:26 PM IST
Topics : Navratri Special Navratri Special Food and Recipe Navratri Special Gallery नवरात्रि नवरात्रि विशेष मां दुर्गा
No related posts found.
No related posts found.