Navratri 2021: नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, देखिए कैसे लेहड़ा मंदिर में सजा मां का दरबार

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो चुके हैं। महराजगंज में भी आज से प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगने लगी हैं। पढे़ं पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 October 2021, 12:41 PM IST
google-preferred

महराजगंजः शारदीय नवरात्र आज से आरंभ हो गया हैं। जनपद के सभी मंदिरो में माता के भक्तों का तांता लगा हुआ है। देवी मंदिरों में माता का साज श्रृंगार के साथ-साथ साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में वैसे तो तमाम देवी स्थान हैं लेकिन मां लेहड़ा देवी मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है।
 लेहड़ा देवी मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर देवी मां को नारियल और चुनरी चढ़ाते है।शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।  

आज के दिन श्रद्धालुओं के लिए कपाट भोर में 4 बजे ही खोल कर भोर में 4 बजे, दोपहर 12 बजे और रात्रि के 8 बजे आरती का समय निर्धारित है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

Published : 
  • 7 October 2021, 12:41 PM IST