
हरिद्वार: पुलिस, ड्रग्स विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की है। टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हडकंप मच गया। पकड़ी गई नशीली दवा की कीमत लाखों रुपये बतायी गयी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शनिवार को पुलिस, ड्रग्स विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक स्थित बैरियर नंबर 6 के पास एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से टीम को 3 लाख 41 हजार 568 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुईं। पकड़ी गई नशीली दवाओं की बाजार में कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
सूचना पर छापेमारी में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, गैस प्लांट चौकी इंचार्ज विकास रावत और एएनटीएफ की टीम ने गोदाम को घेरकर तलाशी ली। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रांसपोर्टर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Published : 22 March 2025, 5:22 PM IST
Topics : Dynamite News Narcotic Drugs NCB police raid uttarakhand crime news Uttarakhand News Uttrakhand