
मुंबईः आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें महा विकास अघाड़ी से नाना पटोले निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार किशन कठोरे ने रविवार को स्पीकर पद से अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद स्पीकर पद का चुनाव टल गया और नाना पटोले के निर्विरोध स्पीकर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
The #MahaVikasAghadi candidate & Congress leader Nana Patole has been elected as Maharashtra Assembly Speaker. pic.twitter.com/SAgE24kR0C
— ANI (@ANI) December 1, 2019
नाना पटोले ने आज से ही अपना पदभार भी संभाल लिया है। प्रोटेम स्पीकर दिलीप वाल्से पाटिल ने आज स्पीकर चुने जाने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी इसी दौरान यह फैसला हुआ। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, नाना पटोले एक किसान परिवार से आते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे सबको इंसाफ दिलाने का काम करेंगे।
Published : 1 December 2019, 12:08 PM IST
Topics : Assembly Speaker Congress leader maharashtra Nana Patole कांग्रेस नाना पटोले महाराष्ट्र मुंबई विधानसभा स्पीकर