हिंदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्लीवासियों को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। न्यू अशोक नगर में 13 किमी. लंबे नमो भारत ट्रेन को साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी की। इसके बाद पीएम ने दिल्ली के रोहणी के जापानी पार्क में एक विशाल रैली को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और सुविधाओं को बेहतर बनाना है। ये कदम दिल्ली और उसके नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उठाए गए हैं और इसका लाभ आने वाले वर्षों में मिलेगा।

परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दिल्ली पर आप-दा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं। इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने कैग रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। आप-दा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए। आप-दा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है... दिल्ली के लोगों को दंड मिलना।
उन्होंने कहा कि ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। दिल्ली के भविष्य के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी 'आप-दा' से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे।
पीएम ने कहा कि अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है। भाजपा पर ये विश्वास इसलिए है, क्योंकि भाजपा सुशासन लाने वाली पार्टी है, भाजपा सेवाभाव से काम करने वाली पार्टी है, भाजपा सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 5 January 2025, 4:20 PM IST
Topics : HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Namo Bharat train Narendra Modi New Delhi Prime Minister TrendingNews