Chandrayaan-2: पाकिस्तान की पहली अंतरिक्ष यात्री ने इसरो के प्रयास को बताया ऐतिहासिक

पाकिस्तान की पहली अंतरिक्ष यात्री नामिरा सलीम ने भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रयान..2 मिशन के लिए बधाई देते हुए इसे चन्द्रमा पर पहुंचने के उसके प्रयास को ऐतिहासिक करार दिया है।

Updated : 11 September 2019, 5:29 PM IST
google-preferred

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पहली अंतरिक्ष यात्री नामिरा सलीम ने भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रयान..2 मिशन के लिए बधाई देते हुए इसे चन्द्रमा पर पहुंचने के उसके प्रयास को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्हें दक्षिण एशियाई मूल की मोरक्को से आने वाली भविष्य की पहली स्पेस टूरिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है वह अप्रैल, 2007 में नॉर्थ पोल और जनवरी, 2008 में साउथ पोल की यात्रा करने वाली मोरक्को की पहली महिला हैं।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-2 ISRO के चीफ K Sivan ने कहा हमने चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है

सलीम ने डिजिटल विज्ञान पत्रिका साइंटिया को दिये एक बयान में कहा मैं भारत और इसरो को उसके चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिग के ऐतिहासिक प्रयास के लिए बधाई देती हूं। (वार्ता)
 

Published : 
  • 11 September 2019, 5:29 PM IST